***पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद ने नए मोबाइल शोरूम का किया उद्घाटन***
शाहजहांपुर।
गोरखपुर
गोरखपुर भौवापार बाबा नीम करोली कैंची धाम के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भौवापार स्थित बाबा मुंजेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्थित बाबा नीम करोली मंदिर भक्ति और सेवा का केंद्र बन गया। श्रद्धा और उल्लास के बीच आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध भजन गायक बबलू शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ से हुआ। उनके सुमधुर स्वरों में जब संकट कटै मिटै सब पीरा की चौपाइयां गूंजीं तो समस्त वातावरण राममय हो गया। भक्तगण देर तक भक्ति रस में डूबे रहे और मंदिर परिसर जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान रहा।सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्रीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन उपजिलाधिकारी बांसगांव प्रदीप कुमार सिंह के सान्निध्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर SDM प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज का जीवन मानव सेवा, परोपकार और निस्वार्थ प्रेम की जीती-जागती मिसाल है। उन्होंने कहा, बाबा द्वारा दिखाए गए करुणा और सेवा के मार्ग पर चलकर ही हम समाज में वास्तविक बदलाव ला सकते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना जगाते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। बाबा की शिक्षाएं आज के युग में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. त्र्यंबक पांडेय एवं डॉ. अंजली पांडेय ने बाबा के आध्यात्मिक संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराज ने हमेशा मानव कल्याण को ही सर्वोपरि माना। वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति की जड़ों को सींचते हैं और समाज को एक सूत्र में बांधते हैं।कार्यक्रम में डॉ. त्र्यंबक पांडेय, डॉ. अंजली पांडेय, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने बाबा मुंजेश्वर नाथ एवं बाबा नीम करोली महाराज का विधिवत दर्शन-पूजन एवं आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।अंत में आयोजकों ने सभी भक्तों, सहयोगकर्ताओं एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर।
Leave a Comment: