अब तक न्याय/ विनय शुक्ला


 सीतापुर:
राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठनिक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शरद पांडेय को पुनः जिलाध्यक्ष सीतापुर के दायित्व पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन क्षेत्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल चौधरी राम सिंह पटेल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की सहमति से किया गया है इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री  जयंत चौधरी जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास प्रकट किया है। प्रदेश महासचिव आर पी सिंह चौहान सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारियों ने शरद पांडेय को इस महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व के पुनः सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस नियुक्ति के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि जिलाध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में, वे संयुक्त रूप से कार्य करते हुए सीतापुर में राष्ट्रीय लोकदल को और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।