भक्ति का रहा माहौल जगह-जगह किए गए भंडारों के आयोजन
अब तक न्याय /विनय शुक्ला
गोरखपुर रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ मंडल के पीपीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में 11 अप्रैल 2026 को चलाए गए व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान
गोरखपुर रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ मंडल के पीपीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में 11 अप्रैल 2026 को चलाए गए व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान के महज दो माह बाद ही एक बार फिर अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आरोप है कि रेलवे द्वारा आवंटित कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर निर्धारित सीमा से अधिक सामान रखकर और अस्थायी ढांचे लगाकर रेलवे की भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अभियान के दौरान हटाए गए कई स्थानों पर अब दोबारा अतिक्रमण हो रहा है।दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने सामान फैलाकर रखने से यात्रियों और आम नागरिकों के आवागमन में काफी असुविधा हो रही है।रेलवे प्रशासन ने अप्रैल में स्टेशन परिसर और रेलवे भूमि पर अवैध कब्जों को हटाते हुए भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी थी। फिर भी कुछ दुकानदारों द्वारा इस चेतावनी की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है।
नगरवासियों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल पुनः निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो रेलवे परिसर में अतिक्रमण की समस्या फिर से गंभीर रूप ले सकती है।स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि रेलवे प्रशासन अपनी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए तुरंत आवश्यक कार्रवाई करेगा और स्टेशन परिसर को व्यवस्थित एवं यात्री-अनुकूल बनाए रखेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय /विनय शुक्ला
गोरखपुर वासियों का लंबा जाम का इंतजार खत्म होने जा रहा है।
डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून 2026 को डॉ. आंबेडकर पार्क बहादुरपुर, सिधौली से राजभवन लखनऊ एवं मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा निकाली जानी थी।
Leave a Comment: