गोरखपुर वासियों का लंबा जाम का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 20 जून तक नौसढ़ से पैडलेगंज के बीच बने नए सिक्स-लेन फ्लाईओवर का भव्य लोकार्पण कर सकते हैं। इस अत्याधुनिक फ्लाईओवर के चालू होने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को एक नई रफ्तार मिलेगी और रोजाना लगने वाले भीषण जाम से जनता को हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
फ्लाईओवर पर सफर को सुरक्षित बनाने और हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इस रूट पर वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड लिमिट 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। तय सीमा से अधिक रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों पर नजर रखने के लिए फ्लाईओवर पर आधुनिक ट्रैफिक निगरानी सिस्टम भी सक्रिय रहेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: