आमोद कुमार


आमोद कुमार 
बांदा। आज जब युवा पीढ़ी मोबाइल स्क्रीन और आभासी दुनिया में सिमटती जा रही है, ऐसे समय में नमो कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर एवं Head Held High Foundation की पहल ने विद्यार्थियों को समाज की वास्तविकताओं से रूबरू कराया। सामाजिक जिम्मेदारी, दान और सेवा भावना को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि समाज केवल अधिकारों से नहीं, बल्कि कर्तव्यों और संवेदनाओं से भी चलता है।
ओरिएंटेशन सत्र के बाद विद्यार्थियों ने सरकारी वृद्धाश्रम का भ्रमण किया, जहां बुजुर्गों के अकेलेपन, संघर्ष और अनुभवों ने उन्हें जीवन का वह पक्ष दिखाया, जो अक्सर आधुनिक समाज की भागदौड़ में नजरअंदाज हो जाता है। विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताकर यह संदेश दिया कि सम्मान और अपनापन किसी भी दान से बड़ा उपहार हो सकता है।कार्यक्रम में नमो कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के प्रबंधक बीरेंद्र साहू और प्रशिक्षक चंद्र भूषण ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने कहा कि संवेदनशील और जिम्मेदार समाज का निर्माण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि ऐसी मानवीय पहलों से संभव है, जो युवाओं को सेवा और सहानुभूति का वास्तविक अर्थ सिखाती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।