केआईपीएम में स्टार्टअप गाला 2026का भव्य आयोजन
गोरखपुर।
बड़हलगंज:
बड़हलगंज:उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी एवं लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना के दायरे में शामिल किए जाने की मांग की गई।
संघ के पदाधिकारियों ने विधायक को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों एवं विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए संचालित कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी एवं लिपिकीय कर्मचारी अपेक्षाकृत कम आय वर्ग से जुड़े हैं, इसलिए उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि एक ही विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को समान रूप से इस कल्याणकारी योजना से आच्छादित किया जाए, ताकि प्रत्येक कर्मचारी और उसका परिवार बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त कर सके।
विधायक राजेश त्रिपाठी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की इस न्यायोचित मांग को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर सकारात्मक समाधान का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंदन मिश्र, जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष मुनि, सोनू कन्नौजिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
थाना
लखनऊ "मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं" का नारा देने वाली नवाबों की नगरी में इन दिनों लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत से अवैध निर्माण का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।
Leave a Comment: