लखनऊ "मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं" का नारा देने वाली नवाबों की नगरी में इन दिनों लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत से अवैध निर्माण का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।



लखनऊ "मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं" का नारा देने वाली नवाबों की नगरी में इन दिनों लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत से अवैध निर्माण का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।

ताजा मामला लखनऊ के ऐतिहासिक और बेहद घनी आबादी वाले क्षेत्र विक्टोरिया स्ट्रीट का है,जहाँ नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर कमर्शियल मार्केट का निर्माण किया जा रहा है।

आश्चर्य की बात यह है कि यह पूरा निर्माण कार्य पाटा नाला पुलिस चौकी से महज कुछ ही कदमों की दूरी पर हो रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस और एलडीए के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर से आंखें मूंदे बैठे हैं।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस निर्माण में न तो सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है और न ही भविष्य में होने वाली यातायात व्यवस्था को लेकर कोई प्लानिंग है।

बिना पार्किंग व्यवस्था के खड़ी की जा रही इमारत

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इस व्यावसायिक इमारत में पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी गई है। घनी आबादी और संकरी सड़कों वाले इस ऐतिहासिक इलाके में बिना पार्किंग की कमर्शियल मार्केट बनने से आने वाले समय में भीषण जाम की स्थिति पैदा होना तय है।

नियमों के मुताबिक,किसी भी व्यावसायिक निर्माण के लिए स्वीकृत मानचित्र और पर्याप्त पार्किंग स्पेस अनिवार्य है, लेकिन यहाँ सांठगांठ के बल पर धड़ल्ले से लिंटर डाले जा रहे हैं।

एलडीए की कार्रवाई पर टिकी नजरें 
स्थानीय जनता में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि आखिर पुलिस और एलडीए प्रवर्तन दल की नाक के नीचे इतना बड़ा अवैध निर्माण कैसे संभव हो रहा है? अब देखना यह होगा कि मामले के उजागर होने के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उच्च अधिकारी इस अवैध निर्माण पर कितनी जल्दी बुलडोजर चलाते हैं या सीलिंग की कार्रवाई करते हैं,या फिर यह अवैध निर्माण भी फाइलों में दफन होकर रह जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।