लखनऊ, 15 जून
राजधानी के ऐतिहासिक और घनी आबादी वाले क्षेत्र नक्खास स्थित नवरत्न पार्क (कटरा अबू तराब खां) के मैदान पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला पारंपरिक राजा बाजार प्राइज मनी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट इस साल भी बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए सालाना उत्सव बन चुके इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज रहा। खिताबी भिड़ंत में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राहुल 11 ने कुमैल 11 को बुरी तरह शिकस्त देकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
अमीन अब्बास (चिंटू) द्वारा प्रायोजित इस फ्लडलाइट टूर्नामेंट को देखने के लिए देर रात तक हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही।
विजेता और उपविजेता टीमों पर हुई नकद पुरस्कारों की बौछार सालों से अपनी भव्यता के लिए मशहूर इस टूर्नामेंट में इस बार भी खिलाड़ियों पर जमकर इनामों की बारिश हुई।
फाइनल मुकाबले के बाद मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया चैंपियन टीम (राहुल 11): विजेता टीम को राजा बाजार वार्ड के लोकप्रिय पार्षद राहुल मिश्रा की तरफ से ₹35,000 की नकद विनिंग राशि और चमचमाती ट्रॉफी सौंपी गई।
रनर-अप टीम (कुमैल 11):उप विजेता टीम को उनके जुझारू प्रदर्शन के लिए सैयद शारिक हुसैन की तरफ से ₹20,000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मैदान पर जुटे क्षेत्र के कई दिग्गज और गणमान्य अतिथिहर साल की तरह इस वर्ष भी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के लिए राजनीति, कानून और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।
मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
मैदान पर मुख्य रूप से उपस्थित रहने वाले दिग्गजों में शामिल रहे:राहुल मिश्रा (स्थानीय पार्षद,राजा बाजार वार्ड)रजनीश कुमार गुप्ता (वरिष्ठ समाजसेवी)अमीन अब्बास ज़ैदी (प्रमुख सहयोगी)एजाज अहमद (वरिष्ठ एडवोकेट)माहिर शमसी (मालिक,सहारा स्पोर्ट्स)ऐतिहासिक क्षेत्र में खेल का अनूठा माहौल स्थानीय निवासियों का कहना है कि नक्खास क्षेत्र में इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का इंतजार युवाओं को पूरे साल रहता है।
घनी आबादी के बीच नवरत्न पार्क का यह मैदान दूधिया रोशनी में नहाया हुआ था और चौके-छक्के लगने पर दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
सहारा स्पोर्ट्स के मालिक माहिर शमसी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जमीनी स्तर के टूर्नामेंट से ही छुपी हुई खेल प्रतिभाएं सामने आती हैं।
अंत में मुख्य प्रायोजक अमीन अब्बास (चिंटू) ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का शांतिपूर्ण ढंग से मैच संपन्न कराने के लिए आभार व्यक्त किया
गया।
Rakesh sharm
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: