जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार सुबह मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल के नेतृत्व में किसानों का जत्था राष्ट्रीय चिंतन शिविर ‘


*किसान कुंभ में भाग लेने हरिद्वार रवाना हुए मड़ियाहूं के सैकड़ों किसान, भाकियू नेता विनय पटेल के नेतृत्व में जत्था निकला*

मड़ियाहूं, जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार सुबह मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल के नेतृत्व में किसानों का जत्था राष्ट्रीय चिंतन शिविर ‘किसान कुंभ’ में भाग लेने जा रहा है।

यह चार दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर 15, 16, 17 और 18 जून को हरिद्वार के वीआईपी घाट स्थित लाल कोठी में आयोजित किया गया है। इसमें देशभर से किसान नेता और कार्यकर्ता जुटेंगे। शिविर में किसानों की समस्याओं, एमएसपी गारंटी कानून, बिजली, खाद, बीज और गन्ना भुगतान जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही संगठन की आगामी रणनीति भी तय की जाएगी।

रवाना होने से पहले मड़ियाहूं में किसानों की एक संक्षिप्त बैठक हुई। तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल ने कहा कि किसान कुंभ संगठन का सबसे बड़ा चिंतन शिविर है। यहां से जो निर्णय निकलेंगे वही आगे का रास्ता तय करेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से किसान एकजुटता का संदेश लेकर लौटेंगे। 

पटेल ने बताया कि मड़ियाहूं तहसील से ब्लॉक अध्यक्ष, ग्राम अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों किसान ट्रेनों से रवाना हुए हैं। चार दिन तक चलने वाले इस शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत समेत शीर्ष नेतृत्व किसानों को संबोधित करेगा। 

किसान कुंभ में देश की कृषि नीति, जलवायु परिवर्तन का खेती पर असर, प्राकृतिक खेती और युवा किसानों को जोड़ने जैसे विषयों पर सत्र होंगे। मड़ियाहूं से गए किसान इन सत्रों में भाग लेकर क्षेत्र की समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे। 

रवाना होते समय किसानों ने ‘जय जवान जय किसान’, ‘किसान एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस मौके पर तहसील उपाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष,महामंत्री, संगठन मंत्री समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों का जत्था हरिद्वार पहुंचकर 15 जून से शिविर में शामिल होगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।