थाना सोनहा जनपद बस्ती पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार-
थाना
गोरखपुर।
गोरखपुर। तकनीकी शिक्षा, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए केआईपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर परिसर स्थित KIPM Innovators Foundation (KIF) के सहयोग तथा Evolvera Club के तत्वावधान में स्टार्टअप गाला 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना विकसित करना, नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता बनने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर KIPM Innovators Foundation के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ई. शिवांश विक्रम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र में KIPM Innovators Foundation नवाचारों को ऐसा मंच प्रदान कर रहा है, जहाँ युवा अपने स्टार्टअप विचारों को विकसित कर उन्हें सफल उद्यम के रूप में स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केआईपीएम विद्यार्थियों को केवल तकनीकी शिक्षा ही नहीं, बल्कि नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं उद्योगोन्मुखी कौशल विकसित करने के अवसर भी प्रदान करता है, जिससे वे भविष्य में सफल उद्यमी एवं तकनीकी विशेषज्ञ बन सकें।कार्यक्रम में राज पांडेय (संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ROS Education and Startup Pvt. Ltd.) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने निवेश एवं स्टार्टअप विकास के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आरोह श्रीवास्तव (संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, Vedik Ghadi) भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विश्व की प्रथम वैदिक घड़ी के विकास की प्रेरणादायक यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी विकसित वैदिक घड़ी को उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन एवं सराहना भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा की गई। इसके अतिरिक्त यह घड़ी काशी विश्वनाथ धाम में भी स्थापित है। पूर्व में मर्चेंट नेवी में सेवाएँ दे चुके श्रीवास्तव ने नवाचार एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि संगीता पांडेय (डिब्बे वाली दीदी) ने ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के अपने प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर केआईपीएम टेक्निकल कैंपस की प्रबंधक सुनीता सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागी स्टार्टअप्स की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे नवाचार भविष्य में क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्टार्टअप गाला 2026 में 20 से अधिक स्टार्टअप्स ने सहभागिता करते हुए अपने नवाचारपूर्ण व्यावसायिक विचारों एवं उत्पादों का प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े स्टार्टअप संस्थापकों ने अपने व्यवसाय मॉडल, तकनीकी नवाचार, बाजार की संभावनाओं, निवेश रणनीतियों एवं भविष्य की विकास योजनाओं को विशेषज्ञों एवं अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अपने स्टार्टअप का पिच प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जिससे उन्हें निवेशकों एवं उद्योग विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए।
मुख्य अतिथियों एवं विशेषज्ञों द्वारा स्टार्टअप्स की नवाचार क्षमता, व्यावसायिक व्यवहार्यता एवं सामाजिक प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज पांडेय ने घोषणा की कि चयनित तीन उत्कृष्ट स्टार्टअप्स को फंडिंग एवं ग्रांट के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें अपने नवाचारों को व्यावसायिक रूप देने एवं बाजार में स्थापित करने में सहायता मिल सके।कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण स्टार्टअप ऑफ द डे पुरस्कार रहा। यह सम्मान केआईपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतिम वर्ष, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (AI एवं ML) के विद्यार्थियों सुश्रीराशि गुप्ता एवं धीरज सिंह की स्टार्टअप कंपनी Guava Robotics को प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने संस्थान की अत्याधुनिक 3D Printer Lab एवं IoT Lab की सहायता से एक रोबोटिक बॉट विकसित किया है, जिसे बच्चों के मनोरंजन, सीखने एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस नवाचार ने उपस्थित विशेषज्ञों, उद्यमियों एवं निवेशकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया तथा विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता एवं उद्यमशील सोच की सराहना की गई।
संस्थान के चेयरमैन ई. आर. डी. सिंह ने कहा कि स्टार्टअप गाला 2026 केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा नवाचारकों, उद्यमियों एवं उद्योग जगत के बीच संवाद स्थापित करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बन सकता है। केआईपीएम विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन एवं अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने विचारों को सफल स्टार्टअप के रूप में विकसित करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह, निदेशक इंजीनियरिंग डॉ. मोहम्मद जाहिद रियाज़ खान, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट तथा इन्क्यूबेशन सेंटर प्रभारी नितेश कुमार जायसवाल, इन्क्यूबेशन मैनेजर इंजी. पुनीत विश्वकर्मा, Evolvera Club के फैकल्टी इंचार्ज अनुराग सिंह, सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।अंत में केआईपीएम परिवार की ओर से सभी अतिथियों, स्टार्टअप संस्थापकों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
थाना
लखनऊ "मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं" का नारा देने वाली नवाबों की नगरी में इन दिनों लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत से अवैध निर्माण का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।
लखनऊ, 15 जून
Leave a Comment: