योग स्वस्थ जीवन का आधार - महेश उमर


बड़हलगंज:12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बड़हलगंज स्थित राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज के ऑडिटोरियम में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।     मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. राजेश वर्मा की अगुवाई में आयोजित योग सप्ताह का शुभारंभ, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने सोमवार को फीता काट कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में चिकित्सा छात्र व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
          मेडिकल कॉलेज आडिटोरियम में योग सप्ताह में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग से निरोग रहने को वैश्विक पहचान दिलाई। आज 70 से अधिक देश 21 जून को विश्व योग दिवस मनाते हैं। कार्यक्रम में मौजूद जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। इसको अपना कर बीमार लोग स्वस्थ होते हैं और स्वस्थ लोगों के पास रोग नहीं आता। प्राचार्य डा. राजेश वर्मा कहा कि ऑडिटोरियम में सोमवार को जो लोग योग सप्ताह में शामिल हुए हैं वह सिर्फ 21 जून तक ही नहीं बल्कि नियमित जीवन में इसे शामिल करें। अपने आसपास के लोगों परिवार के सदस्यों को भी योग पद्धति से जोड़े और उन्हें निरोगी बनाने का संकल्प लें।इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, विकास गौड़, उमेश यादव, संजय पटवा, शिवम सोनी, राज शर्मा आदि मौजूद थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।