अब तक न्याय



बीकेटी लखनऊ। बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के ग्राम हनुमंतपुर में नवीन परती की सरकारी जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष बीकेटी ठाकुर अमरेंद्र सिंह पवार ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है ठाकुर अमरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि ग्राम हनुमंतपुर स्थित नवीन परती की भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी भूमि को तत्काल कब्जा मुक्त कराते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार भूमाफियाओं और अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर सरकारी जमीनों को मुक्त कराने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर खुलेआम निर्माण कार्य कराया जाना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध कब्जा हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त नहीं कराया गया तो संगठन किसानों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होगा फिलहाल मामले को लेकर ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश व्याप्त है तथा प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।