बेहमा उपकेंद्र पर गंभीर सवाल: गर्भवती महिलाओं की सेवा या निजी सेंटरों का खेल? एएनएम पर लगे आरोपों से स्वास्थ्य विभाग कटघरे में
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
प्रेमनाथ शुक्ला गोंडा अब तक न्याय
जनपद गोण्डा में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियों, गुण्डों एवं शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए गए हैं। उक्त निर्देश के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 12.06.2026 को थाना मनकापुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर घोषित अभियुक्त सुनीश मिश्रा पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्रा निवासी बैरीपुर रामनाथ थाना मनकापुर जनपद गोण्डा अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त जनपद गोण्डा की सीमा में उपस्थित रहने का कोई वैध कारण नहीं बता सका। गिरफ्तार अभियुक्त को श्रीमान जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3(1) के अंतर्गत दिनांक 16.05.2026 को 06 माह के लिए जनपद से बाहर भेजा गया था। इसके बावजूद अभियुक्त द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए जनपद की सीमा में निवास कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध ’’धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970’’ के अंतर्गत विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सुनीश मिश्रा पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्रा निवासी बैरीपुर रामनाथ थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 शिवकुमार गिरी
02. हे0का0 सुरेश गुप्ता
03. कां0 दुर्गेश चौधरी
04. रिक्रूट आरक्षी गोविन्द कुमार
05. म0आ0 लक्ष्मी वर्मा
मीडिया सेल, गोण्डा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
जौनपुर
भारत की बेटी हैं"
Leave a Comment: