अदिति यादव पर अमर्यादित टिप्पणी से भड़के सपा नेता मनोज पाण्डेय, बोले- "वह पूरे भारत की बेटी हैं"
भारत की बेटी हैं"
जौनपुर
जौनपुर
कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आयुष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल साइबर क्राइम जौनपुर तथा देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निकट पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पोर्टल, समन्वय पोर्टल, प्रतिबिम्ब पोर्टल एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से की गई जांच के उपरांत दिनांक 12.06.2026 को थाना साइबर क्राइम जौनपुर पुलिस द्वारा बजाज कम्पनी में लोन व इन्वेस्टमेंट कराने तथा बजाज रन टूर एंड ट्रैवल्स एवं इंश्योरेंस पैकेज के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गैंग के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 03 की-पैड मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड, 01 कूटरचित आधार कार्ड, 01 कूटरचित आधार कार्ड की छायाप्रति, 01 आधार कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 09 बैंक पासबुक, 07 चेकबुक तथा साइबर ठगी के 1,45,000/- रुपये नगद बरामद किए गए। देश के विभिन्न राज्यों में इसके विरुद्ध अब तक महाराष्ट्र राज्य में 01 एफआईआर तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर 20 से अधिक साइबर ठगी (एनसीआरपी कम्प्लेंट) के मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण-
दिनांक 12.06.2026 को थाना साइबर क्राइम जौनपुर के प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा सुखलालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से रात्रि 08:30 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-33/2026, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 317(2), 338, 340(2) बीएनएस तथा 66C/66D आईटी एक्ट के अंतर्गत थाना साइबर क्राइम जौनपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अपराध करने का तरीका-
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह बजाज कम्पनी में लोन व इन्वेस्टमेंट कराने तथा बजाज रन टूर एंड ट्रैवल्स एवं इंश्योरेंस पैकेज दिलाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करता था। फर्जी वेबसाइटों एवं अन्य माध्यमों से बजाज लोन, इन्वेस्टमेंट तथा टूर एंड ट्रैवल्स पैकेज के इच्छुक लोगों से संपर्क कर उन्हें फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से विश्वास में लेता था। इसके बाद उनके दस्तावेज एवं व्यक्तिगत विवरण प्राप्त कर ऑनलाइन सत्यापन एवं अन्य प्रक्रियाओं को वास्तविक दिखाने का प्रयास करता था।
जब ग्राहक पूरी तरह संतुष्ट हो जाता था, तब उससे प्रोसेसिंग शुल्क, वेरिफिकेशन शुल्क, इंश्योरेंस शुल्क, कैशबैक, लोन अप्रूवल तथा अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर धनराशि जमा कराई जाती थी। अभियुक्त द्वारा आधार कार्ड पर फर्जी पता अंकित कर कूटरचित आधार कार्ड तैयार किया गया था। इन्हीं कूटरचित आधार कार्डों के आधार पर फर्जी सिम कार्ड भी प्राप्त किए जाते थे, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जाता था।
अभियुक्त द्वारा फर्जी आधार कार्डों पर पता परिवर्तित कर स्वयं, अपने परिचितों तथा अन्य व्यक्तियों के नाम से एवं बजाज रन टूर एंड ट्रैवल्स फर्म के नाम से कई बैंक खाते खुलवाए गए थे। इन खातों में लोगों से ठगी गई धनराशि जमा कराई जाती थी। इसके बाद जौनपुर एवं आसपास के जनपदों में एटीएम कार्ड, चेकबुक तथा सीएससी सेंटरों के माध्यम से तत्काल धनराशि निकाल ली जाती थी। अभियुक्त द्वारा अब तक लगभग 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण/आपराधिक इतिहास-
शुभम सिंह पुत्र अनिल सिंह, निवासी पपरावन, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर।
मु0अ0सं0-33/2026, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 317(2), 338, 340(2) बीएनएस एवं 66C/66D आईटी एक्ट, थाना साइबर क्राइम, जनपद जौनपुर।
मु0अ0सं0-190/2026, धारा 318(4), 319(2), 3(5) बीएनएस एवं 66C/66D आईटी एक्ट, थाना पंत नगर, जनपद बृहन्मुंबई, महाराष्ट्र।
साइबर क्राइम पोर्टल पर पंजीकृत 20 से अधिक एनसीआरपी कम्प्लेंट।
बरामदगी का विवरण-
03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
03 की-पैड मोबाइल फोन
04 सिम कार्ड
01 कूटरचित आधार कार्ड
01 आधार कार्ड
01 कूटरचित आधार कार्ड की छायाप्रति
15 एटीएम कार्ड
09 बैंक पासबुक
07 चेकबुक
साइबर ठगी के 1,45,000/- रुपये नगद
गिरफ्तारी एवं टेक्निकल सपोर्ट पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह, थाना साइबर क्राइम, जनपद जौनपुर।
प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, थाना साइबर क्राइम, जनपद जौनपुर।
उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, थाना साइबर क्राइम, जनपद जौनपुर।
कांस्टेबल ज्योति श्रीवास्तव, थाना साइबर क्राइम…
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भारत की बेटी हैं"
थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 139/2026 धारा 87 BNS से सम्बंधित अभियुक्त 1. मैनुद्दीन उर्फ मोनू पुत्र निजामुद्दीन को दिनांक 13.06.2026 को पंचमोहनी के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
साइबर क्राइम रोकथाम के क्रम में थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री जीवन त्रिपाठी व साइबर सेल टीम
Leave a Comment: