भारत की बेटी हैं"


 

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सपा नेताओं में भारी आक्रोश है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मनोज पाण्डेय ने कहा कि, "अदिति यादव सिर्फ अखिलेश यादव की बेटी नहीं, बल्कि पूरे भारत की बेटी हैं। किसी भी बेटी के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।"
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अब तक कोई प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि, "बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा का यही असली चाल, चरित्र और चेहरा है।"
सपा जिला उपाध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि इस मामले में शामिल लोगों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी बेटी के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने की कोई हिम्मत न कर सके।
उन्होंने कहा कि, "बेटी के सम्मान में समाजवादी पार्टी मैदान में है और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।"

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।