कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।


कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय एवं प्र0नि0 थाना मंसूरपुर श्री विपिन त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 12.06.2026 को वादी श्री सागर पुत्र छोटू राम निवासी ग्राम बेगराजपुर थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि हमारे गांव के ही रहने वाले अनिकेत व अरूण ने मेरे बाबा(ताऊ) की हत्या कर दी गयी है प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पर मु0अ0सं0 150/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर टीमों का गठन किया गया। 
दिनांक 12/13.06.2026 की रात्रि में थाना मंसूरपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मन्दिर के पुजारी की हत्या करने वाले अभियुक्त ग्राम बेगराजपुर की तरफ से कही भागने की फिराक में है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना मंसूरपुर पुलिस रेलवे अण्डरपास के पास न्यू-मैक्स की तरफ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग करने लगे। इसी दौरान बेगराजपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल मोड़कर पुलिस टीम पर फायर करते हुए रेलवे ट्रैक के बराबर से कच्चे रास्ते पर भागने लगें। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, आगे चलकर बदमाशों की मोटरसाइकिल अनिंत्रित होकर फिसलकर गिर गयी, खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख बदमाश पुनः पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा दोनो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. अनिकेत पुत्र सुभाष नि0 ग्राम बेगराजपुर थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 23 वर्ष। 
2. अरूण पुत्र राजकुमार नि0 ग्राम बेगराजपुर थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 23 वर्ष।

बरामदगी का विवरण- 
✔️ 01 हीरो होण्डा मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट।
✔️ 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 150/26 धारा 103(1) बीएनएस थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0 152/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों आपस में मित्र हैं तथा शराब पीने के आदी हैं। वे अक्सर शराब के नशे में रविदास मंदिर चले जाते थे। मंदिर के पुजारी नत्थन भगत जी उन्हें मंदिर परिसर में शराब पीकर आने एवं शराब का सेवन करने से रोकते थे, जिससे दोनों अभियुक्त पुजारी से रंजिश रखने लगे थे। दिनांक 10/11.06.2026 की रात्रि में दोनों अभियुक्त बेगराजपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचे तो पुजारी नत्थन भगत जी द्वारा उन्हें मंदिर के अंदर आने से मना किया गया, जिस पर दोनों ने मिलकर पुजारी को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान पुजारी के शोर मचाने पर अभियुक्तों ने उसका मुंह दबा दिया तथा एक अभियुक्त उसके सीने पर बैठ गया। कुछ देर बाद पुजारी नत्थन भगत जी की मृत्यु हो गई। घटना के उपरांत दोनों अभियुक्त मंदिर से भागने लगे, तभी गांव निवासी सुरेन्द्र तथा मृतक पुजारी के भतीजे सागर ने उन्हें वहां से निकलते हुए देख लिया। अभियुक्तों ने बताया कि वे गिरफ्तारी से बचने के लिए कहीं भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हे पकड लिया।

घायल/गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विपिन कुमार त्यागी थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 श्री ललित राजपूत थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 श्री नरेश सिंह थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
4. उ0नि0 श्री आशीष पालीवाल थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
5. है0का0 सुहैल कुमार थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
6. है0का0 राजीव भारद्वाज थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
7. का0 गौरव कुमार थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
8. का0 बलजीत थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
9. का0 रोहित कुमार थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
10. का0 सन्तोश शर्मा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
11. का0 जीत सिंह थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।