अवगत कराना है कि आज दिनांक 12.06.2026 को थाना क्षेत्र बुढ़ाना के ग्राम कुरथल


अवगत कराना है कि आज दिनांक 12.06.2026 को थाना क्षेत्र बुढ़ाना के ग्राम कुरथल निवासी अंकित एवं ब्रह्मसिंह के मध्य ग्राम कुरथल के जंगल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में परिवर्तित हो गया। उक्त घटना में अंकित को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे उपचार हेतु सीएचसी बुढ़ाना ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।सूचना प्राप्त होने पर थाना बुढ़ाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। इस संबंध में थाना बुढ़ाना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह की बाईट-

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।