मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, परंपरागत एवं शांतिपूर्ण आयोजन की अपील
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
जौनपुर/मड़ियाहूं नगर पंचायत मड़ियाहूं के खैरूद्दीनगंज रानीपुर निवासी सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार पाण्डेय की सड़क दुघर्टना में मौत हो
*बोलेरो की टक्कर से सहायक अध्यापक की मौत*
जौनपुर/मड़ियाहूं
नगर पंचायत मड़ियाहूं के खैरूद्दीनगंज रानीपुर निवासी
सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार पाण्डेय की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई।घटना वृहस्पतिवार की रात्रि बताई जा रही है।
बताया जाता है कि सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार पाण्डेय शिवपुर स्थित एक पेट्रोल पंप से बाईक में पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे,इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह वाहन के नीचे फंस गए,
और दूर तक घिसटते चले गए ।
क्षेत्रीय लोगों ने शोर मचाया तब कहीं ड्राइवर ने वाहन रोका।
स्थानीय लोगों ने घायल सहायक अध्यापक को वाहन के नीचे से बाहर निकला और एम्बुलेंस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जौनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया ट्रामा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को गाड़ी सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सहायक अध्यापक की मृत्यु की खबर सुनकर कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
Leave a Comment: