मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, परंपरागत एवं शांतिपूर्ण आयोजन की अपील
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महमूदाबाद (सीतापुर)।आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र कोतवाली महमूदाबाद परिसर में शनिवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी डॉ. अंजली सिंह एवं क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विचार-विमर्श किया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम डॉ. अंजली सिंह ने कहा कि मुहर्रम आस्था, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव का पर्व है। सभी समुदायों के लोग प्रशासन का सहयोग करते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं।
क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की मिसाल कायम करने की अपील करते हुए कहा कि सभी जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही आयोजित किए जाएं।
प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बैठक में मौजूद ताजियादारों एवं आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि ताजिया की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी आयोजन पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाए, जिससे किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।
बैठक में मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी, मौलाना नूरूल हुदा एवं कैप्टन विजय सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मुहर्रम के अवसर पर शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देने का माध्यम होते हैं और सभी नागरिकों का दायित्व है कि इस परंपरा को मजबूती प्रदान करें।
बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन किशोर मौर्य, क्राइम इंस्पेक्टर अक्षय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार, संजय सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार गिरि, विभिन्न धर्मगुरु, पत्रकार, सभ्रांत नागरिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि मुहर्रम का पर्व शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए तथा सभी नागरिक प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
घर में चल रहा था गमी का कार्यक्रम आज ही होनी थी तेरहवीं कल से लापता था 25 वर्षीय सागर अग्निहोत्री
अब तक न्याय/पदुम सिंह तोमर
Leave a Comment: