महोली कोतवाली परिसर में प्राप्त शिकायतों का अधिकारियों द्वारा समय से हो निस्तारण --जे बी पांडे
अब तक न्याय/पदुम सिंह तोमर
घर में चल रहा था गमी का कार्यक्रम आज ही होनी थी तेरहवीं कल से लापता था 25 वर्षीय सागर अग्निहोत्री
घर में चल रहा था गमी का कार्यक्रम आज ही होनी थी तेरहवीं कल से लापता था 25 वर्षीय सागर अग्निहोत्री
*♦️रीवा : गुढ़
रीवा जिले के मनिकवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत अमिलिहा गांव में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक इदारे में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ देखा गया।स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना मनिकवार चौकी पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।मनिकवार चौकी प्रभारी राजेंद्र द्विवेदी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त सागर अग्निहोत्री उम्र लगभग 25 वर्ष पिता बालेंद्र शेखर अग्निहोत्री के रूप में की गई है।मृतक दुआरी गांव थाना गुढ़ का रहने वाला था।
घर में पसरा मातम आज था तेरहवीं का कार्यक्रम
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सागर अग्निहोत्री कल से अपने घर से बिना बताए कहीं लापता था।परिवार में पहले से ही गमी का माहौल था और आज ही घर में तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित होने वाला था।इसी बीच सुबह सागर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और खुशियां पूरी तरह मातम में बदल गईं।पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर इस दुखद घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।
अब तक इंडिया प्रदीप पाण्डेय
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय/पदुम सिंह तोमर
खजनी, गोरखपुर
प्रशासन की हनक फीकी से घबराया पीड़ित
Leave a Comment: