प्रशासन की हनक फीकी से घबराया पीड़ित



गोरखपुर थाना गीडा विकासखंड पिपरौली के ग्राम सभा नगवा में जमीन कब्जे का एक गंभीर मामला सामने आया है। सरकारी दावों के बीच भू-माफियाओं के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया और विरोध पर पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।नगवा निवासी सुधीर कुमार श्रीवास्तव की सिकमी नंबर 214, रकबा 18-1/2 बीघा जमीन गांव में ही स्थित है। कभी यहाँ उनका पुराना मकान था, अब यह समतल भूमि है। सुधीर के मुताबिक, 6 जून को जब वह घर से बाहर थे, तब गांव के कुछ दबंगों ने जाली और कूट-रचित दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी की नीयत से जमीन पर ईंटें डलवाकर अवैध निर्माण शुरू करा दिया।
सूचना पर पट्टीदारों ने यूपी 112 को कॉल किया। पहुंची पुलिस ने काम रुकवाकर दोनों पक्षों को साक्ष्यों के साथ थाने बुलाया। 8 जून को सुधीर ने गीडा थाने में लिखित तहरीर भी दी, लेकिन कार्रवाई न होते देख आरोपी 15-20 अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर फिर पहुंचे और जबरन पिलर गाड़कर दीवार खड़ी करने लगे।दोबारा 112 पर सूचना के बाद हल्का इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को कड़ी फटकार लगाकर ईंट-पिलर हटवाए। सुधीर का कहना है कि अब आरोपी मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं और झूठे मुकदमे में फंसाने का दबाव बना रहे हैं।  
सुधीर ने गीडा पुलिस और जिला प्रशासन से मांग की है कि जालसाज व दबंग प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई हो, ताकि उनकी पुश्तैनी जमीन और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।  
इस संबंध में गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय ने कहा कि मामला संज्ञान में है और गहन जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भू-माफियाओं पर नकेल कसने के दावों के बीच इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक सख्ती पर सवाल खड़े करती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।