सुरक्षा कारणों से इस मार्ग को बंद कर दिया गया है,


गोरखपुर थाना गीडा में राजघाट पुल के बाद एकल बाध पर बनी शानदार सड़क का कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  द्वारा लोकार्पण किया गया था। सुरक्षा कारणों से इस मार्ग को बंद कर दिया गया है, लेकिन दुर्भाग्यवश कहीं भी कोई सूचना या संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है।
परिणामस्वरूप लोग इस सड़क पर कई किलोमीटर तक सफर करने के बाद दूसरे छोर पर पहुंचते हैं और तब उन्हें पता चलता है कि रास्ता बंद है। फिर उन्हें वापस लौटना पड़ता है, जिससे समय, ईंधन और श्रम तीनों की बर्बादी होती है।
प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में मैंने यह जनसमस्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ एवं जिलाधिकारी  दीपक मीणा  के समक्ष रखी। एस एस पी  ने तत्काल इसे उचित शिकायत मानते हुए आश्वासन दिया कि वहां शीघ्र ही सूचना बोर्ड लगवाया जाएगा।
मेरा मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। जब भी अवसर मिले, जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और उनके समाधान का प्रयास करना भी एक पत्रकार का महत्वपूर्ण दायित्व है। आम जनता की समस्याओं को आवाज देना ही पत्रकारिता की वास्तविक सार्थकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।