खजनी, गोरखपुर


खजनी, गोरखपुर 
खजनी क्षेत्र के आशा पार गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना घटी। यहां निवासी शिव प्रसाद निषाद की लगभग 10 वर्षीय पुत्री सुमन को अचानक जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर गोरखपुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हरसंभव प्रयास किए। दुर्भाग्यवश, डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। 
इस असमय निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात के मौसम में सांप के प्रकोप को रोकने और गांवों में त्वरित एंटी-वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।