संघ को समझना है तो संघ की शाखा में आना ही पड़ेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परखम दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान अनुसंधान केन्द्र में पिछले 15 दिनों से चल रहे प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन समापन समारोह को प्रकट समारोह बोला जाता है।
गोरखपुर
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जुबली कॉम्प्लेक्स में बीती रात चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर करीब 1.75 लाख रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, जुबली कॉम्प्लेक्स में स्थित एक्सपेयर इंडिया नामक दुकान के मालिक अमीरुल्लाह अंसारी ने बताया कि दुकान बंद करते समय उन्होंने एक व्यापारी को भुगतान करने के लिए 1.60 लाख रुपये नगद दुकान में रखे थे। इसके अलावा दिनभर की बिक्री के लगभग 15 हजार रुपये भी दुकान में मौजूद थे। रात में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और कुल करीब 1.75 लाख रुपये नगद चोरी कर लिए।
सुबह जब दुकान मालिक पहुंचे तो शटर टूटा मिला और नकदी गायब थी। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चोरी की वारदात कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना से व्यापारियों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गई रकम की बरामदगी की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परखम दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान अनुसंधान केन्द्र में पिछले 15 दिनों से चल रहे प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन समापन समारोह को प्रकट समारोह बोला जाता है।
सरकारी जमीन कोलोनाइजरों से छुड़ाई
गोरखपुर।
Leave a Comment: