बरसात तक चालू रहें गलौली-बारा व मड़ौली-अढौली पैंटून पुल : विशंभर प्रसाद निषाद आमोद कुमार
बांदा।
गोरखपुर।
सहजनवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कटया में शुक्रवार को शासन की मंशा के अनुरूप चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना रहा।
चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान मुख्य रूप से पेंशन, किसान सम्मान निधि तथा अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
चौपाल कार्यक्रम में एडीओ (कोऑपरेटिव) रामकेशव, ग्राम पंचायत सचिव गौरव कुमार द्विवेदी, ग्राम प्रधान सुशील सिंह, रोजगार सेवक सहित ग्राम पंचायत के सम्मानित नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों में देवेंद्र, जितेंद्र, दयाराम समेत कई लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।
ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा गांव में पहुंचकर समस्याएं सुनने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आम लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है और समस्याओं के समाधान में तेजी आती है। चौपाल का समापन ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने और उनकी समस्याओं के निराकरण के आश्वासन के साथ हुआ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बांदा।
संवाददाता : विजय मिश्रा
Leave a Comment: