बांदा।


बांदा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से मिली शिकायतों के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने गलौली-बारा और मड़ौली-अढौली पैंटून पुलों को समय से पहले बंद किए जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता का कहना है कि संबंधित ठेकेदार और विभागीय अधिकारी निर्धारित समय से पहले पुलों को बंद करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होगा।निषाद ने जिलाधिकारी बांदा को पत्र भेजकर मांग की है कि जनहित को देखते हुए दोनों पैंटून पुलों को बरसात आने तक संचालित रखा जाए। उनका कहना है कि इन पुलों के बंद होने से हजारों ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ेगा।उन्होंने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को भी फोन कर जनता की समस्या से अवगत कराया और पुलों को बरसात तक चालू रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ग्रामीणों की सुविधा और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।