संवाददाता विजय मिश्रा


संवाददाता विजय मिश्रा

कानपुर। 218-घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री मीना संखवार ने 11 जून 2026 को लालपुर, सतरहुली, पासीखेड़ा और पसेमा सहित विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों से व्यापक जनसंपर्क किया।इस दौरान मीना संखवार ने क्षेत्रीय जनता से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा उनका स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।मीना संखवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और जनहित की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है।
जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। क्षेत्र में अभियान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।