फतेहपुर में टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का मामला आया सामने।
मौरंग लदे ओवरलोड वाहनों से खुलेआम की जा रही अवैध वसूली।
तारामंडल के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक फरार
तारामंडल के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक फरार
ग्राहकों से 2000 लेकर लड़कियों को देते थे 1000, आर्थिक तंगी का उठाया फायदा
गोरखपुर तारामंडल क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे गलत धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नौकरी और अच्छी कमाई का लालच देकर लखनऊ, मिर्जापुर, गाजीपुर और गोरखपुर की युवतियों को इस काम में धकेला गया था। स्पा सेंटर का संचालक अभी फरार है, पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
कैसे हुआ खुलासा
5 युवतियां मिलीं स्पा सेंटर से पुलिस छापेमारी में 5 युवतियां मिलीं। पूछताछ में सच्चाई सामने आई।
2000 लेकर 1000 देते थे ग्राहकों से 2000 से 2500 रुपये लिए जाते थे। इसमें से 1000 रुपये युवती को दिया जाता, बाकी पैसा संचालक रख लेता था।
नौकरी का दिया झांसा युवतियों ने बताया कि आर्थिक तंगी और बेरोजगारी का फायदा उठाकर उन्हें नेटवर्क का हिस्सा बनाया गया। शुरू में उन्हें काम की असली जानकारी नहीं थी।
लखनऊ के विनीत खंड, मिर्जापुर के चुनार, गाजीपुर के पॉलिटेक्निक चौराहा और गोरखपुर के पिपराइच व इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र की रहने वाली थीं। सभी को बेहतर नौकरी का भरोसा देकर यहां लाया गया था। जांच में सामने आया कि युवतियों को स्पा सेंटर तक लाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी रिंकी लता भारती के पास थी, जिसे पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। रहने-खाने की व्यवस्था स्पा परिसर में ही थी ताकि युवतियां संचालक की निगरानी में रहें।एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि जांच सिर्फ स्पा सेंटर तक सीमित नहीं रहेगी। युवतियों को बहला-फुसलाकर लाने वाले, ग्राहकों और पैसों के लेन-देन से जुड़े सभी लोगों की जांच होगी। संचालक की तलाश जारी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मौरंग लदे ओवरलोड वाहनों से खुलेआम की जा रही अवैध वसूली।
संवाददाता विजय मिश्रा
जौनपुर, श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा रात्रि में थाना मीरगंज क्षेत्रान्तर्गत पिकेट बूथ बभनियांव व चौकी जंघई का किया गया औचक निरीक्षण -*
Leave a Comment: