पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेंद्र कुमार सेगर के निर्देशन पर लखनऊ जनपद में चलाया जा जा रहा है महिलाओं एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नाका पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित व एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में थाना नाका इंस्पेक्टर अभिनय कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी मकसूद खान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: