2027 के लक्ष्य के साथ घाटमपुर में सपा का जनसंपर्क अभियान तेज, मीना संखवार को मिला जनता का समर्थन
संवाददाता विजय मिश्रा
संवाददाता : विजय मिश्रा
लखनऊ। थाना वजीरगंज क्षेत्र के झाऊलाल पुल, गोलागंज निवासी 5 वर्षीय मो. उजैर पुत्र असलम गुरुवार को घर से निकलने के बाद अचानक लापता हो गया। बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित एवं एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह कुशवाहा ने तत्काल थाना वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश दिए।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में हाता चौकी प्रभारी रंजीत पाठक एवं उनकी टीम ने तत्काल खोजबीन अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने सक्रियता, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए मात्र दो घंटे के भीतर मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।बरामदगी के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने वजीरगंज पुलिस, विशेष रूप से हाता चौकी प्रभारी रंजीत पाठक एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
स्थानीय लोगों ने भी वजीरगंज पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
संवाददाता विजय मिश्रा
तारामंडल के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक फरार
मौरंग लदे ओवरलोड वाहनों से खुलेआम की जा रही अवैध वसूली।
Leave a Comment: