ग्राम पंचायत कटया में चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान सहजनवा,
गोरखपुर।
सरकारी जमीन कोलोनाइजरों से छुड़ाई
फरह। सालों से कोलोनाइजरों और अवैध कब्जेदारों के शिकंजे में फंसी ग्राम समाज की लाखों रुपये की जमीन आखिरकार ग्राम पंचायत को वापस मिल गई। फरह विकास खंड के ग्राम दौलतपुर में रेलवे फाटक के पास फरह-अछनेरा मार्ग किनारे स्थित बंजर भूमि पर एसडीएम सदर आदेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की तीन टीमों ने नापतौल कर कब्जा मुक्त कराया। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी की लगातार शिकायतों के बाद हुई इस कार्रवाई से गांव में खुशी की लहर है।
विवादित जमीन पर 1993 से दो पट्टेदार अपना कब्जा है। इसके अलावा कुछ लोगों ने अवैध रूप से खोखा और दुकानें रख लीं।वहीं ग्राम पंचायत के कुछ लोगों का आरोप है कि कुछ कोलोनाइजरों ने काले धन को ठिकाने लगाने के लिए ओर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने के लिए अमरुद्दीन, शिवशंकर और अन्य के नाम रजिस्ट्री कराते हुए ग्राम समाज और पट्टे धारकों की जमीन को घेर लिया और चारदीवारी खड़ी कर दी। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की। पहले भी राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की टीम बनाकर नापतौल कराई गई, लेकिन दोनों पक्ष संतुष्ट नहीं हुए और विवाद जस का तस रहा।
थक-हार कर ग्राम प्रधान ने एसडीएम सदर कार्यालय में फिर शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार को एसडीएम आदेश कुमार खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व नक्शे के आधार पर गांव में बने दो कुओं, रेलवे लाइन और फरह-अछनेरा मार्ग को केंद्र बिंदु मानते हुए चारों दिशाओं से भूमि की नापतौल कराने का आदेश दिया।
एसडीएम की मौजूदगी में नायब तहसीलदार पंकज यादव, नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय और तीन राजस्व टीमों के लेखपाल दिनेश, नेहा, रामनरेश व आरआई ने संयुक्त रूप से नापतौल की। घंटों चली इस प्रक्रिया के बाद यह स्पष्ट हो गया कि विवादित भूमि ग्राम पंचायत दौलतपुर की बंजर ग्राम समाज भूमि है। इसके बाद एसडीएम ने मौके पर ही जमीन को कोलोनाइजरों और अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराकर ग्राम पंचायत के कब्जे में दे दिया। साथ ही ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि जमीन पर अवैध कब्जा रोकने के लिए तुरंत मुड्डी लगाई जाए।
एसडीएम आदेश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान और कोलोनाइजरों दोनों के अनुरोध पर ही नापतौल कर चिन्हांकन किया गया है, ताकि भविष्य में कोई विवाद न रहे। इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और ग्राम प्रधान ने कहा कि अब इस जमीन का उपयोग गांव के विकास कार्य में किया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर।
बांदा।
Leave a Comment: