खंडवा में देह व्यापार का भंडाफोड़ रिपोर्ट मंगल धुर्वे /लोकेशन खंडवा
खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। चीरा खदान स्थित एक मल्टी में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 9 लोगों को हिरासत में लिया है।
कन्नौज
कन्नौज। स्वयंभू बाबा गौरी शंकर मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण को ज्ञापन सौंपकर स्वीकृत धनराशि शीघ्र जारी कराने की मांग की।
बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर मंत्री असीम अरुण भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कन्नौज स्थित बाबा गौरी शंकर मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष सुधांशु गुप्ता, उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि बंधन योजना के तहत बाबा गौरी शंकर मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए लगभग 1.60 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है, लेकिन अब तक यह राशि समिति को उपलब्ध नहीं कराई गई है। धनराशि जारी न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
समिति पदाधिकारियों का कहना है कि कॉरिडोर निर्माण से मंदिर परिसर का विकास होगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने मांग की कि स्वीकृत राशि जल्द उपलब्ध कराई जाए ताकि निर्माण कार्य समय से शुरू हो सके।
मंत्री असीम अरुण ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनकर मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान समिति के कई सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। चीरा खदान स्थित एक मल्टी में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 9 लोगों को हिरासत में लिया है।
विभाग से तत्काल पोल को हटवाने कि मांग ग्रामीणों द्वारा की गई
Leave a Comment: