खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। चीरा खदान स्थित एक मल्टी में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 9 लोगों को हिरासत में लिया है।


खंडवा पुलिस को लंबे समय से चीरा खदान इलाके में अनैतिक गतिविधियां चलने की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। बुधवार शाम, सूचना की पुष्टि करने के बाद कोतवाली पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ मौके पर दबिश दी।
​पुलिस की इस छापामार कार्रवाई में हड़कंप मच गया। मौके से 3 महिलाओं और 6 पुरुषों को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने तत्काल सभी को हिरासत में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की।

​(वर्तमान स्थिति)

पकड़े गए सभी व्यक्तियों को पुलिस टीम ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ें तलाशने में जुटी है।
​जांच का मुख्य केंद्र यह है कि इस अवैध धंधे का मास्टरमाइंड कौन है और इसके पीछे कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में गहन जांच की जा रही है और संलिप्त पाए जाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।