विभाग से तत्काल पोल को हटवाने कि मांग ग्रामीणों द्वारा की गई


विभाग से तत्काल पोल को हटवाने कि मांग ग्रामीणों द्वारा की गई

गीडा थाना के पेवनपुर गांव से एकला बाजार जाने वाले संपर्क मार्ग के बीचों बीच सड़क में ही लगे बिजली के पोल को हटवाने को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए विभाग से पोल को हटवाने की मांग की गई।इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि अगर एक सप्ताह के अंदर विभाग द्वारा पोल को हटवाया नहीं गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान राजू निषाद ने बताया कि गांव से एकला बाजार जाने वाले संपर्क मार्ग के बीच में ही बिजली का पोल लगा हुआ है। जिससे 11 हजार बोल्ट का तार गया हुआ है। जिससे हमेशा दुर्घटना का डर  बना रहता है। आगे राजू निषाद ने बताया कि दर्जनों बार ग्रामीणों द्वारा इस खंभे को हटवाने के लिए विभाग में शिकायत किया जा चुका है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बीच सड़क में ही खम्भे के कारण बड़ी गाड़ियों और चार पहिया वाहन आते जाते समय हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि अगर विभाग द्वारा एक सप्ताह में खंभा हटवाया नहीं गया तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
इस दौरान प्रिंस शर्मा, विवेक शर्मा, युवराज मौर्या, सदानंद निषाद, सोनू प्रजापति, राजू मौर्या, दिलीप भारती, साधु, अनिकेत गौड़, सत्यम शर्मा, राहुल, यशवीर, आदित्य मौर्या सहित कई लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।