घैला पुल के पास नकली नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 13.95 लाख रुपये की फर्जी करेंसी बरामद
अब तक न्याय से संवाददाता विजय मिश्रा
अब तक न्याय से संवाददाता विजय मिश्रा
लखनऊ, थाना मड़ियांव पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार में लिप्त एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 13 लाख 95 हजार 600 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की है।मामले में पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एडीसीपी ट्विंकल जैन एवं एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व तथा क्राइम ब्रांच प्रभारी और थाना प्रभारी मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली।मड़ियांव पुलिस टीम ने घैला पुल के पास छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आलोक सिंह, सोनू गौंड उर्फ गोलू तथा बृजेश विश्वकर्मा निवासी जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।कार्रवाई में चौकी प्रभारी अजीज नगर उपनिरीक्षक नितिन कुमार, चौकी प्रभारी पुरनिया उपनिरीक्षक शुभम तिवारी, उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र ज्ञौंड, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र चौधरी एवं उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नकली करेंसी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां से तैयार किए जा रहे थे और किन-किन क्षेत्रों में उनकी सप्लाई की जा रही थी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है तथा जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।इस कार्रवाई को मड़ियांव पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय से संवाददाता विजय मिश्रा
संजय कुशवाह बरहन
गोरखपुर
Leave a Comment: