गीडा पिपरौली खुर्द में श्री बालाजी रेस्टोरेंट द्वारा भव्य भंडारा भक्तों का उमड़ा सैलाब
गोरखपुर
संजय कुशवाह बरहन
बरहन (आगरा): आज मंगलवार, 9 जून 2026 को बरहन के आदर्श स्कूल के पास सराय रोड पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहाँ ‘सप्तम श्री मद भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन के पहले दिन निकाली गई विशाल कलश यात्रा में 151 कलशों के साथ श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।कथा के प्रथम दिन सुबह 7 बजे से कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय श्री राधे’ और ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से व्यास पीठ से कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ।इस सप्ताह भर चलने वाले ज्ञान यज्ञ में श्रीधाम वृंदावन से पधारीं सुश्री शिवांगी शुक्ला जी अपने मुखारविंद से अमृतमयी कथा का रसास्वादन कराएंगी। व्यास जी के स्वागत और उनके सानिध्य में भागवत कथा का आयोजन ग्रामवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इस महायज्ञ को सफल बनाने में निम्नलिखित पदाधिकारियों और समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग है:
अध्यक्ष: डॉ. शिशुपाल सिंह परीक्षित: हरगोविंद सिंह यज्ञपति: लाल बहादुर सिंह साथ ही, श्यामसुन्दर शर्मा, राजकुमार, पूरन सिंह, ताराचन्द्र, जमुना प्रसाद, महेन्द्र प्रताप सिंह, विजय कुमार, नवीन कुमार, मुन्नेश कुमार, सचिन कुमार, उमेश कुमार, और संदीप कुमार सहित समस्त ग्रामवासी इस आयोजन की व्यवस्थाओं में तन-मन-धन से जुटे हुए हैं।
कलश यात्रा एवं कथा प्रारंभ: 9 जून 2026 पूर्ण आहुति: 15 जून 2026, प्रातः 8 बजे से: आदर्श स्कूल के पास, सराय रोड, बरहन, आगरा।आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ उठाएं और इस दिव्य आयोजन को सफल बनाएं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर
आमोद कुमार
आमोद कुमार
Leave a Comment: