गोरखपुर


गोरखपुर, गीडा थाना गीडा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड पिपरौली के ग्राम पंचायत पिपरौली खुर्द में मंगलवार को आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विकासखंड के बगल स्थित श्री बालाजी रेस्टोरेंट द्वारा हनुमान जी के दिन मंगलवार को सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया गया।यह पूरा कार्यक्रम प्रमुख समाजसेवी जय हिंद सेठ की सौजन्य से संपन्न हुआ। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया था। दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुए इस भंडारे में व्रतधारियों और आम भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।  
भंडारे में निर्धारित समय से ही प्रसाद वितरण अनवरत रूप से चलता रहा। गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। व्यवस्था इतनी सुव्यवस्थित थी कि किसी भी भक्त को असुविधा नहीं हुई। हनुमान जी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।  
आयोजकों ने बताया कि मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है। इसी पावन अवसर पर समाजसेवा और धार्मिक भावना को जोड़ते हुए यह भंडारा आयोजित किया गया, ताकि क्षेत्र के सभी लोग प्रसाद का लाभ उठा सकें। जय हिंद सेठ के इस नेक प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है।
हनुमान भक्तों के लिए आयोजित यह भंडारा आस्था, एकता और सेवा भाव का प्रतीक बनकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।