फिरोजाबाद में रिश्तों का कत्ल टॉफी के बहाने डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटक कर मार डाला, CCTV में कैद हुई दरिंदगी*


*फिरोजाबाद में रिश्तों का कत्ल टॉफी के बहाने डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटक कर मार डाला, CCTV में कैद हुई दरिंदगी*

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर रिश्ते के चाचा ने डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने घर से ले गया और सुनसान गली में 8 बार जमीन पर पटककर उसकी जान ले ली। यह पूरी घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बदायूं के सियाराम नगर निवासी सुमित का पत्नी रति से विवाद चल रहा है। इस कारण रति पिछले कुछ महीनों से अपने डेढ़ वर्षीय बेटे आरव के साथ मायके अरांव थाना क्षेत्र के बामई गांव में रह रही थी और एक निजी स्कूल में अध्यापन का कार्य कर रही थी।शनिवार दोपहर रति अपनी मां पिंकी के साथ बेटे आरव को लेकर शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी स्थित अपनी सहेली पुष्पलता के घर आई थी। रति ने बताया कि बुआ सास का बेटा विराज भी वहां आने वाला है। कुछ देर बाद विराज पहुंचा और आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया।आरोपी विराज बच्चे को घर से करीब 50 मीटर दूर सुनसान गली में ले गया। वहां उसने मासूम को कपड़ों से पकड़कर एक के बाद एक करीब आठ बार बेरहमी से जमीन पर पटका। जब बच्चे की मौत हो गई तो आरोपी शव को उठाकर गली में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। 

पूरी वारदात सामने के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपी की दरिंदगी साफ दिखाई दे रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विराज शेखूपुर, बदायूं का रहने वाला है और रति से शादी करने का दबाव बना रहा था। रति के इनकार करने पर उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी विराज की पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। 

इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।