फर्रुखाबाद में अरुनिका फूड्स एण्ड बेवरेजेस फैक्ट्री का भव्य उद्घाटन 25 मई को, सांसद मुकेश राजपूत समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद।


फर्रुखाबाद।

फर्रुखाबाद में अरुनिका फूड्स एण्ड बेवरेजेस फैक्ट्री का भव्य उद्घाटन 25 मई को, सांसद मुकेश राजपूत समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद।

फर्रुखाबाद। जनपद के बघार क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए आगामी 25 मई को एक नई औद्योगिक इकाई की शुरुआत होने जा रही है। जे.एस. ग्रुप मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित अरुनिका फूड्स एण्ड बेवरेजेस (पैकेज्ज् ड्रिंकिंग वॉटर एण्ड कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स फैक्ट्री) का भव्य शुभ उद्घाटन सोमवार, 25 मई 2026 को दोपहर 12 बजे सुनिश्चित हुआ है।

इस गरिमामयी उद्घाटन समारोह में क्षेत्र की कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के निवेदक फर्रुखाबाद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत, चेयरमैन मंकिसा अनुपम राजपूत और प्रतिनिधि चेयरमैन राहुल राजपूत हैं। परम पिता की असीम अनुकम्पा से शुरू हो रही इस आधुनिक फैक्ट्री के उद्घाटन अवसर पर श्री ज्ञान सिंह पत्रकार जी, श्री संदीप सिंह, श्री कैलाश राजपूत और श्री साहब सिंह राजपूत बतौर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

आयोजकों ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और शुभचिंतकों को इस मांगलिक अवसर पर सादर आमंत्रित किया है। सहयोगी प्रतिष्ठान लज्जाराम एण्ड संस ज्वैलर्स (सराफा बाजार, फर्रुखाबाद) सहित समस्त राजपूत परिवार कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुटा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।