हरदोई* । बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सण्डीला ब्रांच शारदा नहर में करीब 5 बजे15 वर्षीय एक किशोर का शव पानी में तैरता मिला। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही कोरोकला समेत आसपास


*आवश्यक सूचना* 

पत्रकार विजय मिश्रा 

*कोथावां शारदा नहर में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, पहचान नहीं*

 *हरदोई* । बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सण्डीला ब्रांच शारदा नहर में करीब 5 बजे15 वर्षीय एक किशोर का शव पानी में तैरता मिला। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही कोरोकला समेत आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया और पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि किशोर के हाथ पर “पवन” नाम लिखा हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।