मिर्जापुर 21 मई को आवास विकास कॉलोनी राजीव गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर गोष्टी करते


*संचार क्रांति और 18 वर्ष के लोगों को मत देने का अधिकार दिया था राजीव गांधी ने भगवत प्रसाद चौधरी एवं छोटे खान*

मिर्जापुर 21 मई को आवास विकास कॉलोनी राजीव गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर गोष्टी करते हुए अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजीव गांधी  आधुनिक भारत के शिल्पकार,औद्योगिक क्रांति के नायक और आधुनिक भारत की नई सोच, तकनीक और युवा नेतृत्व देने वाले दूरदर्शी नेता को शत्-शत् नमन करते है 

कांग्रेस नेता शशि भूषण दुबे पथिक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान  मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी  ने 18 वर्ष के नौजवानों को वोट देने का अधिकार दिया और संचार क्रांति के जननायक थे एवं गांव के विकास के लिए पंचायती राज का गठन किया था आज हम सब लोग उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं श्री खान ने कहा कि उनके योगदान को देश के विकास, युवा शक्ति को सशक्त बनाने और आधुनिक भारत की नींव रखने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

कार्यक्रम में उपस्थित पीसीसी के सदस्य रमेश चंद प्रजापति पप्पू जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव राधा बिंद इश्तियाक अंसारी  रामनाथ दुबे संतोष यादव अंकुर श्रीवास्तव आजाद राजेंद्र विश्वकर्मा संदीप तिवारी रितेश मिश्रा विजय दुबे पहाड़ी अनुसूचित जाति के शहर अध्यक्ष डॉ दिनेश चौधरी डॉक्टर त्रिलोक चंद दीपू यादव महेश श्रीवास्तव विजय कुमार

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।