जौनपुर।* बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम उतरीजपुर में भूमि विवाद से जुड़े मामले में युवक सत्यप्रकाश यादव की दर्दनाक मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना की सूचना मिलते


*पीड़ित परिवार के साथ खड़ा प्रशासन, भूमि विवादों के समाधान को तेज करेगा अभियान*

*युवक की मौत पर डीएम-एसएसपी पहुंचे जिला अस्पताल, हर संभव सहायता का भरोसा*

*जौनपुर।* बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम उतरीजपुर में भूमि विवाद से जुड़े मामले में युवक सत्यप्रकाश यादव की दर्दनाक मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा अनुमन्य सभी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पारिवारिक लाभ योजना एवं कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही मृतक के बच्चों के भविष्य और देखभाल को लेकर प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा तथा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, परियोजना निदेशक डीआरडीए तथा एसओसी चकबंदी को शामिल किया गया है। समिति को तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए डीएम और एसएसपी ने परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खेतों की पैमाइश, मेड़बंदी और पत्थरगड़ी का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने बताया कि इस माह अब तक 501 पैमाइश के मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। भूमि संबंधी शिकायतों पर जनसुनवाई और आईजीआरएस के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अधिकारियों को सात दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी विवाद का समाधान संवाद और विधिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए। प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।