बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा जनपद में चल रहे लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए-*
आपको बताते चले कि जनपद बस्ती में चल रहे लेखपाल भर्ती परीक्षा को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं नकल-मुक्त कर
डॉ0दयाराम वर्मा
अबतक न्याय
जनपद बस्ती
*जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा जनपद में चल रहे लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए-*
आपको बताते चले कि जनपद बस्ती में चल रहे लेखपाल भर्ती परीक्षा को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं नकल-मुक्त कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों में प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया, परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, शौचालय तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लेते हुए कर केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शिता के साथ संपन्न करायी जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों एवं सभी संबंधित कर्मचारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: