जिला लखीमपुर खीरी ब्लॉक बिजुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ में जांच के नाम पर होती है धन उगाही आपको बताते चलें की बिजुआ में बहुत सारे मरीजों की डॉक्टरों द्वारा जांच लिखी जाती है लेकिन जब कोई मरीज जांच कराने के लिए लैब में जाता है तो जांच के नाम पर वहां पर कार्यरत कर्मचारी पैसे की डिमांड करते हैं और 100 -200 लेने के बाद ही जांच करते हैं जिससे मरीजों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है सूत्रों की माने तो C B C जांच के नाम पर मांगे गए पैसे की शिकायत लेकर सामुदायिक अधीक्षक के पास पहुंची मरीज, मरीज की शिकायत पर शीघ्र सक्रिय हुए ईमानदार सीएचसी अधीक्षक और तुरंत मरीज की निशुल्क जांच कराने का दिया आदेश, उपरोक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो तो हो सकती है बड़ी कार्यवाही किंतु अब देखना यह है की जिम्मेदार अधिकारी,घूसखोर कर्मचारी पर क्या कुछ कार्यवाही अमल में लाते हैं या नहीं
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: