जौनपुर।* जनपद में जनगणना-2027 की गतिविधियां 22 मई 2026 से शुरू होने जा रही हैं। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर शुरू हो रहे इस अभियान के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 20 जून 2026 तक चलेगा। जिला प्रशासन ने इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी


*जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू, 22 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक*


*जौनपुर।* जनपद में जनगणना-2027 की गतिविधियां 22 मई 2026 से शुरू होने जा रही हैं। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर शुरू हो रहे इस अभियान के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 20 जून 2026 तक चलेगा। जिला प्रशासन ने इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व की प्रक्रिया है, जिसमें नागरिकों की सामाजिक, आर्थिक एवं आवासीय स्थिति से जुड़े आंकड़े जुटाए जाते हैं। इन आंकड़ों का उपयोग विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने में किया जाता है। उन्होंने लोगों से गणनाकर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
डीएम ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान प्राप्त सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जनपद में 18 चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि 10,116 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। ये सभी कर्मी अपने-अपने गणना ब्लॉकों में जाकर घर-घर सर्वे का कार्य करेंगे।
प्रशासन की ओर से जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना अभियान संचालित किया गया, जिसमें मास्टर ट्रेनरों और फील्ड ट्रेनरों ने विभिन्न विभागों में जाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान 82 हजार से अधिक लोगों ने स्व-गणना पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया।
जिन लोगों ने पहले ही स्व-गणना कर ली है, उन्हें अब केवल अपना सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी (Self Enumeration ID) प्रगणक को देना होगा। वहीं जिन लोगों ने अभी तक स्व-गणना नहीं की है, उनकी गणना प्रगणक द्वारा की जाएगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। प्रशासन ने जनभागीदारी को सफल जनगणना की कुंजी बताते हुए नारा दिया है—
“सही जानकारी, बेहतर योजना-जन भागीदारी से सफल जनगणना।”

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।