रिपोर्टर पवन कुमार श्रीवास्तव अब तक 24 * 7 टीवी न्यूज़ चैनल जिला संवाददाता बस्ती
*थाना हरैया पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के प्रयास की घटना का सफल अनावरण करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे का रॉड व एक अदद लकड़ी डंडा बरामद किया गया ।*
थाना हरैया पुलिस, एसओजी टीम द्वारा थाना हरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 105/2026 धारा 109(1)/190/191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/324(4) BNS से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.विपुल पुत्र नन्दुलाल 2.संजीत पुत्र प्रेम 3.अभिषेक पुत्र घनश्याम गौतम 4.शाहबान पुत्र मोहम्मद सत्तार को एक अदद आला जरायम पाईप राड लोहे का, एक अदद लकड़ी का डंडा सहित मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22.05.2026 को समय 03.10 AM पर संसारीपुर से त्रिलोकपुर तिवारी जाने वाले मार्ग खैरी ओझा मोड़ से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण 1.छोटू उर्फ विक्रम पुत्र विनोद 2.मन्टू उर्फ रजनीश पुत्र राम जनम को रजौली मोड़ से दिनांक 22.05.2026 को समय करीब 04.45 बजे गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -*
1. विपुल पुत्र नन्दुलाल उम्र 23 वर्ष निवासी लबदहा थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
2. संजीत पुत्र प्रेम कन्नौजिया उम्र 19 वर्ष निवासी लबदहा थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
3. अभिषेक पुत्र घनश्याम गौतम उम्र 19 वर्ष निवासी त्रिलोकपुर निवासी थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
4. शाहबान पुत्र मोहम्मद सत्तार उम्र 23 वर्ष निवासी त्रिलोकपुर निवासी थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
5. छोटू उर्फ विक्रम पुत्र विनोद उम्र 19 वर्ष निवासी त्रिलोकपुर तिवारी थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
6. मन्टू उर्फ रजनीश उम्र 20 वर्ष पुत्र रामजनम निवासी त्रिलोकपुर तिवारी थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. घटना में प्रयुक्त लोहे का राड, एक अदद लकड़ी का डंडा ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 24/25.04.2026 को कुछ अज्ञात लोगो द्वारा नीरज पुत्र रामानन्द ग्राम छपिया थाना पैकोलिया जिला बस्ती के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई । रात्रि के अंधेरे में घायल अवस्था में ही नीरज को अधमरा कर दिया गया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना हरैया पर मु0अ0सं0 105/2026 धारा 109(1)/190/191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/324(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घायल नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया से तत्काल जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर किया गया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जीवन मृत्यु से जूझते हुए नीरज, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में काफी दिनों तक अचेतावस्था में रहे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहां से उन्हें दिनांक 11.05.2026 को डिस्चार्ज किया गया। नीरज घर तो आ गए, लेकिन अभी भी वह उपचाराधीन ही है।
छानबीन से यह भी ज्ञात हुआ कि घायल नीरज का किसी लड़की से प्रेम संबंध था। इसी लड़की का प्रेम संबंध अभियुक्त विपुल से भी हो गया। जब अभियुक्त विपुल को ज्ञात हुआ कि नीरज भी उसकी प्रेमिका के संपर्क में है तो उसने नीरज को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने साथियों के सहयोग से सहयुक्त होकर इस आपराधिक घटना को अंजाम दिया।
*आपराधिक इतिहास:-*
*1.छोटू उर्फ विक्रम पुत्र विनोद निवासी त्रिलोकपुर तिवारी थाना हर्रैया जनपद बस्ती-*
मु0अ0सं0 196/2025 धारा 110/115(2)/117(2)/190/191(2)/191(3)/333/351(3/352 BNS थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
*2.मन्टू उर्फ रजनीश पुत्र रामजनम निवासी त्रिलोकपुर तिवारी थाना हर्रैया जनपद बस्ती-*
मु0अ0सं0 27/2025 धारा 304(2)/317(2) BNS थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1. प्रभारी निरीक्षक हरैया तहसीलदार सिंह जनपद बस्ती।
2. निरीक्षक विकास यादव (एसओजी प्रभारी) जनपद बस्ती।
3. उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह, उ0नि0 सुरेन्द्र यादव द्वितीय उ0नि0 श्री इन्द्रेश यादव, उ0नि0 श्री सुरेन्द्र प्रथम थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
7. हे0का0 इरशाद खान, हे0का0 अभय उपाध्याय, का0 चन्दन यादव (एसओजी टीम) जनपद बस्ती।
8. हे0का0 सत्येन्द्र सिंह (सर्विलांस सेल) जनपद बस्ती।
9. का0 बिन्द्रेश साहनी, रि0का0 सौरभ कुमार, रि0का0 अभिषेक वर्मा, रि0का0 राम विजय यादव थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: