अतर्रा की बेटी ने रचा सफलता का स्वर्णिम अध्याय आमोद कुमार
हरियाणा लोक सेवा आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी) पद पर चयन, मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त कर बढ़ाया नगर का गौरव
शमसाबाद (फर्रुखाबाद): जनपद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हंसापुर
शमसाबाद (फर्रुखाबाद): जनपद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हंसापुर गोराईपुर में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार अपनी जड़ें जमाए हुए है। शासन और प्रशासन के कड़े निर्देशों के बावजूद, यहाँ अवैध खनन करने वाले टिंकू हंसापुर गोराई पुर, निर्मल सुल्तानापुर, कल्लू मिलकिया पपड़ी, तालिब हंसापुर गोराईपुर माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। आलम यह है कि दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक, गांव की से निकली सड़कों पर मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली बेधड़क दौड़ रहे हैं।
प्रशासनिक आदेश महज कागजी?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिलाधिकारी द्वारा अवैध खनन पर पूर्णतः रोक लगाने के सख्त निर्देशों का जमीन पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। प्रशासनिक आदेश यहाँ बेअसर साबित हो रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि खनन माफियाओं में कानून का कोई खौफ नहीं बचा है, जिसके कारण यह अवैध कारोबार अब काले खेल के रूप में फल-फूल रहा है।
लोगों का कहना है कि रात होते ही यह अवैध कारोबार और भी रफ्तार पकड़ लेता है, जिससे स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
अवैध रूप से मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर न केवल नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि ग्राम वासियों आम राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल कागजों पर आदेश जारी करने के बजाय धरातल पर ठोस कार्रवाई की जाए ताकि इस अवैध कारोबार पर लगाम लग सके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हरियाणा लोक सेवा आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी) पद पर चयन, मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त कर बढ़ाया नगर का गौरव
आमोद कुमार
Leave a Comment: