बेडरूम में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
आमोद कुमार
आमोद कुमार
बांदा। संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में नैतिक पार्टी ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए समाजसेवी एवं सक्रिय युवा नेता गिरजा शंकर अवस्थी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। इस नियुक्ति को पार्टी द्वारा युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि गिरजा शंकर अवस्थी की सक्रिय कार्यशैली, सामाजिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से प्रदेश स्तर पर पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही युवाओं को पार्टी की विचारधारा और जनसरोकारों से जोड़ने में उनकी भूमिका प्रभावी साबित होगी।नियुक्ति के बाद गिरजा शंकर अवस्थी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की भागीदारी केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज के सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरण में भी उनकी सक्रिय भूमिका आवश्यक है। संगठन के माध्यम से युवाओं को सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों और जनहित के कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गिरजा शंकर अवस्थी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
दिल्ली/बांदा।
Leave a Comment: