जीरो फेटालिटी’ का संकल्प: सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त संदेश
आमोद कुमार
आमोद कुमार
आमोद कुमार
तिंदवारी/बांदा। थाना तिंदवारी क्षेत्र के मजरा चारकूरा जौहरपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरव सिंह राघव (36) पुत्र श्रीशपाल सिंह राघव निवासी जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर अपनी पत्नी रीता राघव के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने आवास में रहते थे। रीता राघव की तैनाती 23 जून 2023 को उप स्वास्थ्य केंद्र चारकूरा जौहरपुर में एनएम पद पर हुई थी।बताया गया कि बुधवार सुबह रीता राघव टीकाकरण कार्य के लिए महजतिया डेरा जौहरपुर गई थीं, जहां उन्हें छोड़ने स्वयं गौरव गए थे। टीकाकरण स्थल से लौटने के बाद गौरव ने करीब 11:30 बजे अपनी मां निर्मला सिंह राघव को फोन किया। बातचीत के दौरान वह भावुक होकर रोने लगे। इस पर मां ने रीता राघव को फोन कर गौरव के बारे में जानकारी ली। रीता ने बताया कि वह उन्हें छोड़कर कमरे पर लौट गए हैं।
स्थिति को लेकर चिंतित रीता ने पड़ोसियों को फोन कर कमरे पर जाकर देखने के लिए कहा। जब पड़ोसी वहां पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा गया तो गौरव बेडरूम में बेड के ऊपर लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटके हुए थे। घटना दोपहर लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।घटना की सूचना तत्काल रीता राघव को दी गई, जिसके बाद ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह परमार को अवगत कराया गया। प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था। बताया गया कि गौरव और रीता की शादी करीब आठ से नौ वर्ष पूर्व हुई थी तथा उनकी कोई संतान नहीं थी।थाना प्रभारी संदीप कुमार पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
दिल्ली/बांदा।
Leave a Comment: