जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील के बेलवां ग्राम सभा के रहने वाले कराटे खिलाड़ी कनिष्क द्विवेदी ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। कनिष्क ने कराटे-डू


*राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कनिष्क द्विवेदी ने जीता गोल्ड मेडल*

- *अब देहरादून में नेशनल चैंपियनशिप खेलेंगे*

जौनपुर/मड़ियाहूं

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील के बेलवां ग्राम सभा के रहने वाले कराटे खिलाड़ी कनिष्क द्विवेदी ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। कनिष्क ने कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र (काम) द्वारा नासिक में आयोजित महाराष्ट्र राज्य सब-जूनियर, कैडेट व जूनियर कराटे अजिंक्यपद स्पर्धा 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्पर्धा में कनिष्क ने कैडेट वर्ग की 63 किग्रा कुमाते में कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उन्होंने अब आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है, अब वे उत्तराखंड के देहरादून में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच यश रेवडेकर का कुशल मार्गदर्शन और उनकी कड़ी मेहनत रही है। कनिष्क को उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।